कोनार नदी तट व श्मशान घाट भूमि कब्जे की साजिश को देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
हजारीबाग, जून 19 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां पंचायत के कोनार नदी की सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किए जाने की साजिश को देखते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार, भू-माफियाओं ने कोनार नदी तट और श्मशान भूमि की लगभग 70 फीट जमीन पर ट्रेंच (खाई) काटकर कब्जा जमाने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, तभी एकजुट होकर इसका विरोध किया और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर अंचल कार्यालय की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान अंचल अमीन उपेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई है। जमीन की मापी में यह स्पष्ट हुआ कि कोनार नदी की लगभग 70 फीट भूमि पर ट्रेंच काटकर अतिक्रमण का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.