कोनार डैम से 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
बोकारो, सितम्बर 26 -- बेरमो। डीवीसी कोनार परियोजना द्वारा सूचित किया गया है कि 26 सितंबर की रात 9 बजे से कोनार डैम से 5000 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। वर्तमान में डैम से 1100 क्यूसेक पानी का प्रवाह किया जा रहा है। पानी छोड़े जाने की मात्रा में वृद्धि को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों के लोगों से सावधानी बरतने तथा जल प्रवाह वाले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील की गई है। संबंधित पदाधिकारियों एवं विभागों को भी आवश्यक सतर्कता बरतने को कहा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.