कोनार डैम में डूब रहे हिरण को मछुआरों ने बचाया
हजारीबाग, अप्रैल 29 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब वन्यजीवों पर भी दिखने लगा है। बुधवार को पानी की तलाश में पहुंचा एक हिरन कोनार डैम के गहरे पानी में डूबने से बचा लिया गया। बताया जाता है कि हिरण के गहरे पानी में फंस जाने के कारण उसकी जान पर बन आई थी। इस बीच स्थानीय मछुआरों की सूझबूझ से हिरण का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया और फिर इसे वन विभाग को सौंप दिया गया। जरकुंडा निवासी धीरज लहेरी एवं देवेन्द्र महतो ने बताया कि सुबह वे कोनार डैम की ओर गए थे, तभी उनकी नजर डैम के गहरे पानी के बीच फंसे हुए और निकलने का जिद्दोजहद करते एक हिरन पर पड़ी। यह भी पढ़ें- पशुओं के लिए हरा चारा बना कमल का पत्ता स्थिति को समझते हुए स्थानीय वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद बोट लेकर उसे बचाने के लिए उतर पड़े।काफी मशक्कत के बाद मछुआरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.