हजारीबाग, जून 18 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- डीवीसी कोनार डिस्पेंसरी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन,40 यूनिट रक्त हुआ जमा डीवीसी के कोनार डैम डिस्पेंसरी परिसर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के दिशा-निर्देश में कार्यक्रम का शुभारंभ कोनार के सीनियर मैनेजर (विद्युत) विशाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।रक्तदान शिविर का महत्व शिविर में डीवीसीकर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। इस दौरान कुल 40 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। कोनार डिस्पेंसरी के वरीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीएन मंडल ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना एवं रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कहा कि रक्तदान मानवता...