हजारीबाग, फरवरी 12 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ के डीवीसी कोनार डैम में पदस्थापित असैनिक विभाग के कर्मी सह जमनीजारा निवासी कारू सिंह की गुरुवार की दोपहर डीवीसी बीटीपीएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आकस्मिक मौत हो गई। वे कोनार डैम में कार्यालय सहायक के पद पर कार्यरत थे। डीवीसी में उनकी सेवा अवधि बची हुई थी। वे अपने पीछे एक पुत्र एवं पांच पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन पर कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार, टेकलाल महतो, डेगलाल महतो, दामोदर महतो समेत डीवीसी के कई पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.