लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- जंगल के पास कोनहा पुरवा गांव के पश्चिम गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने से दहशत फैल गई। मजदूरों ने खेत में गन्ना छीलने से मना कर दिया। इसके बाद वहां से थोड़ी दूर जंगल के किनारे गन्ने के खेत में बाघ के भी पदचिन्ह मिले। सूचना पर वनकर्मी पहुंचे और जानकारी ली। पिछले कुछ अरसे से इलाके के जगनपुरवा, ओरीपुरवा, सेमरापुरवा, रानीगंज, गोविंदपुर फार्म, चखरा और बैलहा आदि गांवों में तेंदुए की मौजूदगी और हमलों से लोग डरे रहे हैं। गुरुवार सुबह दक्षिण निघासन वन रेंज के कोनहापुरवा गांव के पश्चिम प्यारेलाल के गन्ने के खेत में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अफसरों को दी। इस पर वन दारोगा अखिलेश रावत वनकर्मियों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद खेतों में कांबिंग की। इस दौरान उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.