हजारीबाग, अप्रैल 8 -- बरही प्रतिनिधि। बरही कोनरा के प्राचीन भगवती मंदिर में 7 मई से 15 मई तक नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। 22 अप्रैल को महायज्ञ का ध्वजारोहण होगा। शतचंडी महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। भगवती मंदिर के जीर्णोद्धार और महायज्ञ की तैयारी को लेकर मनोकामनेश्वर महादेव मंदिर में बरही के नागरिकों की बैठक हुई। बैठक में शामिल बुजूर्गो ने बताया कि कोनरा भगवती मंदिर कई पीढ़ी पुराना है। चैत्र नवरात्र और रामनवमी में कोनरा भगवती मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा करता था। बीच के वर्षों में मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं हो पाया। सभी ने एकमत से कहा कि सभी के सहयोग से प्राचीन भगवती मंदिर का जीर्णोद्धार और महायज्ञ संपन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.