कोनरवा ने प्राधिकरण सीईओ को लिखा पत्र, पार्किंग का उठाया मुददा
नोएडा, जून 24 -- नोएडा, उदय। कोनरवा ने प्राधिकरण सीईओ को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से वाहनों की पार्किंग का मुददा उठाया है। कोनरवा के अध्यक्ष पीएस जैन ने बताया कि शहर के लगभग सभी आवासीय सेक्टरों में वाहनों की अव्यवस्थित और गलत पार्किंग की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। अधिकांश सेक्टरवासी अपने वाहनों को इस प्रकार खड़ा करते हैं कि वाहन का आधा भाग सड़क पर रहता है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति विशेष रूप से आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत चिंताजनक हो जाती है। संकरी हो चुकी सड़कों के कारण न तो एम्बुलेंस और न ही फायर ब्रिगेड के वाहन आसानी से सेक्टरों के भीतर प्रवेश कर पाते हैं। परिणामस्वरूप आपातकालीन सहायता पहुंचाने में विलंब होता है, जिससे जान-माल की हान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.