गुमला, मार्च 8 -- 0 बसिया प्रतिनिधिप्रखंड के कोनबीर सरहुल मैदान में महिला विकास मंडल के तत्वावधान में शनिवार को 11वां अधिवेशन मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारण होरो की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि मैदान में हजारों महिलाओं की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि अब महिलाएं जागरूक हो रही हैं। महिला मंडल से जुड़कर महिलाएं न सिर्फ स्वावलंबी बन रही हैं,बल्कि अपने गांव, समाज और राज्य को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों से दूर रहकर महिलाओं को परिवार और समाज को सही दिशा देने की जरूरत है। विधायक ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित परिवार ही सभ्य समाज का निर्माण करता है। उन्होंने महिलाओं से सरकार की जनक...