रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 18 -- रानीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कोदिमा गांव में पारंपरिक पांडव नृत्य का भव्य आयोजन चल रहा है। पांडव पश्वा प्रतिदिन अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे हैं। आयोजन के तहत 20 दिसंबर को पांडव पश्वा गांव का भ्रमण करेंगे और सभी ग्रामीणों को सुख-शांति का आशीर्वाद देंगे। पांडव नृत्य को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गांव पहुंच रहे हैं। ग्राम प्रधान हनुमंत सिंह बिष्ट ने बताया कि 2 दिसंबर से पांडव नृत्य निरंतर चल रहा है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर को पांडवों का गांव भ्रमण, 21 दिसंबर को मोरी डाली की स्थापना तथा रात्रि में गैंडा कौथिग, जबकि 22 दिसंबर को पांडवों का गंगा स्नान एवं मोरी डाली कौथिग के साथ पांडव नृत्य का विधिवत समापन किया जाएगा। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.