कोदवे स्कूल में 140 बच्चों के बीच बैग का वितरण
हजारीबाग, मई 12 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। एनटीपीसी अंतर्गत संचालित चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना की सीडी-सीएसआर मद से मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवे में अध्ययनरत 140 बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और वे उत्साह के साथ अपने-अपने घर लौटे। विद्यालय के अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने इस पहल के लिए कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चट्टीबारियातु परियोजना द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध कराना सराहनीय कार्य है। इससे बच्चों को पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी और उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ेगा। इस अवसर पर सीबी परियोजना से पहुंचीं शहनाज अख्तर ने कहा कि कंपनी सामुदायिक विकास के तहत विस्थापित एवं प्रभावित गांवों के विकास के साथ-साथ स्कूली बच्चों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.