रामगढ़, मार्च 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोदवे रोयांग में रविवार को सरहुल का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम में गांव के पाहन राजू गंझू ने सरना स्थल पर विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद मौके पर उपस्थित वार्ड सदस्य गुलचंद महतो ने सरहुल पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राम प्रसाद सिंह, सचिव बृजनंदन महतो, कोषाध्यक्ष केतर महतो, गोड़ाइत अविनाश कुमार, जानकी चौधरी, कौशल महतो, सुदय कुमार महतो, कालेश्वर महतो, रामनाथ महतो, बिहारी महतो, रंजीत महतो, किशोर कुमार, सुकर सिंह, भीम देव महतो, प्रेमचंद महतो, गोवर्धन महतो आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...