रामगढ़, अप्रैल 28 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कोदवे गांव के ग्रामीणों की बैठक रोयांग शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह 9 मई को गांव में धूमधाम से मंडा पूजा मनाए जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंडा पूजा को सफल बनाने के लिए तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता केतर महतो और संचालन गुलचंद महतो ने की। बैठक में 9 मई को मंडा पूजा को लेकर लोटन सेवा, रात्रि में छऊ नृत्य और सुबह में फुलकुंदी का कार्यक्रम किया जाएगा।बैठक में मंडा पूजा कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें रामप्रसाद सिंह अध्यक्ष, बृजनंदन महतो सचिव, केतर महतो कोषाध्यक्ष, कालेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, मुखलाल महतो, कौशल महतो संरक्षक चुने गए। जबकि सुदय कुमार महतो, गुलचंद महतो, रतन महतो, खेमलाल महतो, दीलिप महतो, राजू महतो, दशरथ महतो, सैनाथ महतो, र...