गिरडीह, अप्रैल 12 -- हीरोडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी चौंक स्थित आरएस ज्वेलर्स दुकान में शुक्रवार देर शाम को बिहार के बांका पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। तथा दुकानदारों से पूछताछ कर दुकान को सील कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि बिहार के बांका थाना क्षेत्र में ज्वेलरी की लूट हुई थी। इस लूट कांड में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी ने पुलिसिया पूछताछ के दौरान बताया था की लूट हुए ज्वेलरी को हीरोडीह थाना क्षेत्र के उक्त दुकान में बेचा गया था। जिससे निशानदेही पर उक्त दुकान में छापेमारी की गई। तथा दुकान को सील कर दिया गया। वहीं पुलिस संबंधित लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं इस कार्यवाही के क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...