कोथुआं ने संदीप इलेवन को हरा शील्ड जीता
आरा, मई 17 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो प्रखंड की रजेयां पंचायत के मोथी खेल मैदान में रविवार को आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में कोथुआं इलेवन ने शानदार जीत हासिल की। कोथुआं इलेवन ने 53 रन बना 16 रनों से मैच जीता और विजेता का शील्ड अपने नाम कर लिया। संदीप इलेवन टीम उपविजेता रही। मैच का उद्घाटन रजेयां पंचायत की मुखिया कुमारी प्रियंका ने किया। पुरस्कार वितरण शिक्षाविद् दिनेश कुमार सिंह उर्फ नारायण ने किया। टूर्नामेंट में कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया। मोथी क्रिकेट क्लब की ओर से विजेता और उप विजेता टीम को शेरा सिंह, वीरू सिंह और आनंद सिंह ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- क्रिकेट: गुप्ता शाॅपिंग की टीम ने टॉफी पर जमाया कब्जा यह भी पढ़ें- शॉर्ट हैंड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मास्टर ब्लास्टर टीम बनी विजेता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.