सुल्तानपुर, मार्च 7 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के कोथरा चौराहे पर लगी हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है, जिससे पूरा चौराहा रात के समय अंधेरे में डूबा रहता है। बाजार और मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार मौन साधे हैं। कोथरा चौराहा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाला बाजार माना जाता है। यहां से अमरुपुर, गारवपुर और तातोमुरैनी जैसे कई गांवों के लिए मुख्य मार्ग निकलता है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से होकर आते-जाते हैं, लेकिन हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय यहां आवागमन करना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने की वजह से दुर्घटनाओं और असामाजिक तत्वों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.