रामगढ़, मई 27 -- पतरातू,निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोतो के मस्जिद कॉलोनी में बहुत जल्द आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बुधवार को जमीन का चयन को लेकर रामगढ़ उपसमाहर्ता नितिश दुबे कोतो पंचायत के मस्जिद कॉलोनी पंहुचे और जमीन का मुआयना किया। वहीं मौके पर उपस्थित वरीय कांग्रेसी सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि ग्राम पंचायत कोतो में लगभग सभी जगहों पर आंगनबाड़ी केंद्र हैं। सिर्फ,मस्जिद कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं था। जिसके कारण वहां के ग्रामीण सहित आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका सहायिका द्वारा काफी दिनों से आंगनबाड़ी केन्द्र की मांग की जा रही थी। उसी निमित्त बुधवार को जिला अधिकारियों और अंचल कर्मियों की ओर से जमीन का चयन किया गया और बहुत जल्द आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य प्रारंभ होने की बात कही। यह ...