बागपत, फरवरी 12 -- बड़ौत। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के कोताना में छापेमारी की गई। इस दौरान एक क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित होता पाया गया। क्लीनिक पर एक्सपायर हो चुकी दवाइयां भी बरामद की गई। जिसके चलते उसे सील कर दिया गया। गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर विजय कुमार गर्ग के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिससे क्लीनिक पर हड़कंप मच गया। जहां शैक्षिक दस्तावेज व बिना रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक का संचालन होता मिला। क्लीनिक को संचालित कर रहे चाहत खान पुत्र शमशाद खान को नोटिस जारी करते हुए सील कर दिया गया। नोटिस की समय सीमा के अंदर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने की स्थिति में विधिक रूप से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.