संवाददाता, सितम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश के आंबेडकरनगर में आधी रात को हुए बुलडोजर कांड में बड़ा ऐक्शन हुआ है। कोतवाल समेत 5 पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। लेखपाल को भी सस्पेंड किया गया है। इसके साथ ही तीन जेसीबी पकड़ी गई हैं। दो आरोपितों इंद्रजीत वर्मा और राहुल चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही सस्पेंड किए गए पुलिसवालों के खिलाफ विभागीय जांच भी बिठा दी गई है। इस दौरान पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पीड़ित परिवारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- आधी रात गरजते रहे तीन बुलडोजर, सोता रहा प्रशासन, सामान तक नहीं निकालने दिया जिन पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है उनमें कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार पांडेय और कांस्टेबल उपे...