कोतवाल ललितेश त्रिपाठी को दी विदाई
औरैया, जून 11 -- अजीतमल। कोतवाली निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी के स्थानांतरण पर गुरुवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। स्वदेशी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा फूल-मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कोतवाली स्टाफ ने भी उनके कार्यकाल की सराहना की। अपने संबोधन में ललितेश त्रिपाठी ने कहा कि कर्तव्य के प्रति निष्ठा, सजगता और मधुर व्यवहार से हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने अधीनस्थों को ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की सीख दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.