शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर कोतवाल पर अभद्रता व्यवहार करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने सीओ ज्योति यादव के कार्यालय पहुंचकर नाराजगी जताई।सीओ ने व्यापारियों से अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग करने की अपील की। नगर की मुख्य बाजार में लगातार लग रहे जाम को लेकर अधिकारियों द्वारा कड़ी नाराजगी जताई जा रही थी। इसी को लेकर शुक्रवार की सुबह कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने मुख्य बाजार की सड़कों का भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अति हटाने को लेकर कोतवाल ने उनके साथ अभद्रता की। व्यापारियों ने इसकी जानकारी व्यापार मंडल अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू एवं कंछल गुट के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.