गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- गाजीपुर (जमानियां)। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को बैंकों में चेकिंग करके सुरक्षा व्यवस्था परख कर जायजा लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के साथ ही उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्लाटून कमांडर रविकांत सिंह, अखिलेश कुमार, आलोक तिवारी, मंजू सिंह, पूजा यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैंकों के आसपास संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी और सायरन की व्यवस्था की समीक्षा की। वहीं सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैंकों की शाखाओं में ग्राहकों एवं खातेधारकों की भीड़भाड़ रही। पुलिसकर्मियों ने खाताधारकों को सावधानी बरतने का सुझाव देते हुए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर तत्काल पुलसि को सूचना देने के लिए अपील किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...