उरई, अप्रैल 21 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी की अध्यक्षता में सब इंस्पेक्टरों, चौकी प्रभारियों तथा हल्का इंचार्जों, मोहरिरो की मीटिंग सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के अनुरूप शान्ति व्यवस्था बनाने तथा अपराध नियंत्रण करने के गतिशीलता से अपने दायित्वों का निर्वाह करें।कोतवाली कालपी के सभागार में आयोजित अपराध समीक्षा की बैठक में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि जन सामान्य के लम्बित पशिकायती पत्रों, तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस, आइजीआरएस एवं अधिकारियों के द्वारा प्रेषित प्रार्थना पत्रों को मौके में जाकर गुणवत्ता पूर्वक तरीके से निस्तारण करें। एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, टरननगंज चौकी इंचार्ज सुरेश चंद्र, महमूदपुरा चौकी प...