मेरठ, मई 10 -- मेरठ में एक बार फिर 1857 की क्रांति के महानायक धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश की आजादी की पहली लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले वीर क्रांतिकारी धन सिंह गुर्जर को आज तक वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे वास्तविक हकदार हैं। विनीत चपराना ने कहा कि कोतवाल धन सिंह गुर्जर जी ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंककर देशवासियों में आजादी की अलख जगाई थी। उनका बलिदान केवल गुर्जर समाज ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।छात्र यह भी पढ़ें- 1857 की क्रांति का गवाह है पुराना लोहा बाजार स्थित शहीद स्मारक नेता विनीत चपराना ने कहा कि यदि सरकार उन्हें "भारत रत्न" सम्मान देती है तो यह सिर्फ एक व्यक्ति का सम्मान नहीं होगा, बल्...