कोतवाल और विवेचक निलंबित, होगी मजिस्ट्रीयल जांच
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पट्टी कोतवाली में किशोरी को अगवा करने के आरोपी शैलेश उर्फ अर्जुन के फांसी लगाकर जान देने के मामले में एसपी दीपक भूकर ने सोमवार शाम को कोतवाल आनंदपाल सिंह और मुकदमे के विवेचक ओंकार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की है।एसपी ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में जिलाधिकारी की ओर से मजिस्ट्रीयल जांच की संस्तुति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.