महोबा, मार्च 26 -- महोबा, संवाददाता। सास की हत्या के आरोपित दामाद के कोतवाली से भागने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीमों के द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपित ने खाकी की परेशानी को बढ़ा दिया है। बिलबई गांव निवासी रमेश की 60वर्षीय पत्नी श्यामकली की हत्या के मामले में उसके दामाद भूपेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कोतवाली से आरोपित पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया। अब पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। आरोपित के भागने के बाद कोतवाली पुलिस के द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई मगर अब तक कोई सुराग न लग सका। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि आरोपित की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपित कोशीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...