पीलीभीत, फरवरी 17 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 15 फरवरी को शाम पांच बजे उसकी बहन को मोहल्ले का ही अमन बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसने अपनी बहन की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 15 फरवरी को दोपहर तीन बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री को थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर निवासी देवकीनंदन बहलाफुसलाकर ले गया। उसकी पुत्री को ले जाने में देवकीनंदन के अलावा उसके पिता केडी शर्मा और उसकी बहन ने भी सहयोग किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...