हरिद्वार, मार्च 25 -- एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने कोतवाली श्यामपुर का निरीक्षण कर थाना स्तर की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बुधवार को हुए निरीक्षण में अपराध रजिस्टर, जनशिकायत रजिस्टर, मालखाना और हवालात की स्थिति जांची। इस दौरान वार्षिक निरीक्षण के तहत मालखाने में रखे सामान की भी जांच की गई। रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और लंबित मामलों के समय पर निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई और बैरक व्यवस्था को भी परखा गया। एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने, हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने और कानून-व्यवस्था के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर भी जोर दिया गया। निरीक्षण के समय एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी तथा कोतवाली प्रभारी श्याम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.