बिजनौर, फरवरी 26 -- शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी की दो बाईकों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर दो बाइक बरामद कर ली हैं। पुलिस के अनुसार 24 फरवरी को सिविल लाइन निवासी परवेंद्र कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी बाइक संख्या यूपी 20एएल 9884 चोरी हो गई है। थाने के मौहल्ला जाटान घेर रामबाग निवासी सत्यम पुत्र भवर सिंह ने भी तहरीर दी कि गुरुदेव पुत्र हीरा सिंह निवासी आलमपुर नीला को उसकी मोटरसाइकिल यूपी 20सीक्यू 1445 चोरी करते हुए पकड़ लिया गया। इस मामले में भी थाना कोतवाली शहर में अलग मुकदमा पंजीकृत किया गया। दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 25 फरवरी को गुरुदेव पुत्र हीरा सिंह निवासी आलमपुर नीला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि दूसरी बाइक उसकी निशानदेही ...