सहारनपुर, मई 6 -- गंगोह, संवाददाता। कोतवाली में गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसमें एक कम्प्यूटर ऑपरेटर के घायल की खबर फैल गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस खबर को भ्रामक बताया है। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि गोली चलने की सिर्फ अफवाह है। कम्प्यूटर ऑपरेटर नमन कार्यालय के बराबर में बने आवास पर जा रहा था कि अचानक रास्ते मे उसके पैर में कोई नुकीली वस्तु लगने से वह जख्मी हो गया। किसी ने खून बहता देखकर शोर मचा दिया। उनको तुरन्त सीएचसी ले जाकर ईलाज कराया गया, जहां से उसे चिकित्सा देकर छुट्टी दे दी गई। सीओ ने भ्रामक खबर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.