रुडकी, मई 8 -- लक्सर, संवाददाता। कोतवाली में गुरुवार को लंबे समय से खस्ताहाल पड़ी 31 बाइकों की नीलामी सीओ और एआरटीओ की देखरेख में की गई। नीलामी प्रक्रिया में 61 व्यापारियों ने भाग लिया। सबसे ऊंची बोली 3.70 लाख रुपये की लगी, लेकिन बोलीदाता ने नीलामी लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसकी 10 हजार रुपये की जमानत राशि जब्त कर ली गई। दूसरी सबसे बड़ी बोली 3.66 लाख रुपये की लगी। इस पर 31 बाइकों की नीलामी कर दी गई। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि करीब छह माह से कोतवाली परिसर में खड़ी खस्ताहाल बाइकों को अधिकारियों के निर्देश पर नीलाम किया गया। एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलडि़या ने बताया कि पहली बोली लगाने वाले के पीछे हटने के बाद दूसरी सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को वाहन आवंटित कर दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कोश्यारी सहित अन्य अधिकारी ...