रिषिकेष, मार्च 23 -- ऋषिकेश, संवाददाता। कोतवाली में ऋषिकेश क्षेत्र के पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने पेंशनर्स की समस्याओं और जरूरतों को जाना। समस्याओं शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पेंशनर्स से अहम सुझाव भी लिए, जिन पर अमल कर सुरक्षा और शांति व्यवस्था को क्षेत्र में और भी बेहतर करने की बात कही। कोतवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजन न सिर्फ पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण की राह खुलती है, बल्कि पुलिसिंग को बेहतर कर सुरक्षा इंतजामों को भी सुदृढ़ किया जाता है। इस मौके पर एसएसआई भारत सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.