हल्द्वानी, मई 26 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्वक तरीके से मनाने को लेकर हल्द्वानी कोतवाली सभागार में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुर्बानी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि पर्व के दौरान नालियों की साफ-सफाई पर विशेष फोकस किया जाए ताकि गंदगी न हो। यह भी कहा कि कुर्बानी के बाद अपशेषों को तत्काल हटा दिया जाए। विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु करने को कहा गया। सीओ सिटी अमित सैनी ने कहा कि कुर्बानी के लिए 12 स्थानों को चिह्नित किया गया है। यह भी पढ़ें- कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक इसके अतिरिक्त जगहों पर कुर्बानी की सूचना मिली तो कार्रव...