औरैया, अप्रैल 6 -- अजीतमल, संवाददाता। तीन साल पुराने प्रेम संबंध में आई दरार को अजीतमल कोतवाली में पुलिस की पहल ने न सिर्फ खत्म कराया, बल्कि दोनों प्रेमियों को विवाह बंधन में भी बांध दिया। युवती की शिकायत पर शुरू हुआ विवाद आपसी सहमति में बदला और कोतवाली परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में सादगीपूर्ण तरीके से शादी संपन्न कराई गई। जानकारी के अनुसार बर्रा (कानपुर) निवासी विकास पुत्र बाबू और एलचीनगर अजीतमल निवासी ज्योति पुत्री सोबरन सिंह की मुलाकात कानपुर के एक कोचिंग संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। करीब तीन वर्षों तक चले इस संबंध में विवाह को लेकर बातचीत भी होती रही, लेकिन हाल में युवक के पीछे हटने से विवाद गहरा गया। युवती ने कोतवाली पहुंचकर युवक पर शाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.