गोंडा, जनवरी 30 -- करनैलगंज। कोतवाली करनैलगंज में नई भर्ती हुए रिक्रूट सिपाहियों का प्रशिक्षण जारी है। इस दौरान करीब तीन दर्जन सिपाहियों को आधुनिक पुलिसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि प्रशिक्षक के रूप में अमित कुमार, हेड मुहर्रिर दिनेश कुमार व दीपक कुमार मिश्र को लगाया गया है। ये प्रशिक्षक सिपाहियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, रात्रि गश्त, बदमाशों व शोहदों से निपटने के तरीके तथा बीट बुक तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ ही वीआईपी व वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानी और तत्परता के बारे में भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोतवाल ने बताया कि कोतवाली स्तर पर प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सिपाहियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा, जहां उन्हें कार्य करते हुए भी निरंतर मार्गदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.