बागपत, मई 29 -- नगर कोतवाली में महिला शक्ति केन्द्र पर काउंसलिंग के लिए आए एक युवक के साथ उसके ससुर ने मारपीट की। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। नगर निवासी मनीष जैन ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसकी काउंसलिंग कोतवाली में बने महिला शक्ति केन्द्र पर चल रही है। वह काउंसलिंग के लिए कोतवाली पहुंचा। वहां पर काउंसलिंग के बाद वह घर जाने लगा। इस पर कोतवाली में ही उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों के सामने ही उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने उसके ससुर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर आरोपी विमल निवासी साहिबाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...