चंदौली, मई 2 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल शनिवार को समाधान दिवस के बाद सीधे कोतवाली पहुंच गये। इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय के रखरखाव, साफ सफाई और शस्त्रों का अवलोकन किया। नवनियुक्त पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्य प्रणाली से अवगत कराया। इस दौरान उन्होने पुलिस की वर्दी की गरिमा को बनाये रखने और निर्देशों का अक्षरश पालन करने केा बताया। करीब दो घंटे चले निरीक्षण में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल तहसील से सीधे कोतवाली आक्समिक निरीक्षण के लिये पहुंच गये। थाना कार्यालय, शस्त्रागार, बंदी गृह और मेस का बारीकी से जायजा लिया। कार्यालय के अभिलेखों (रजिस्टरों) के रख-रखाव की स्थिति देखी। उन्होंने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर को अपडेट रखने के निर्देश दिए।...