लखनऊ, अप्रैल 22 -- मोहनलालगंज। एसीपी दफ्तर व कोतवाली में हुई मारपीट में शामिल रहे कल्ली पूरब ग्राम प्रधान राम खेलावन को पुलिस ने तीन महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। एसीपी विकास पांडेय ने बताया कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) की कोर्ट से ग्राम प्रधान राम खेलावन को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है। कुछ समय पहले गांव व बाद में मोहनलालगंज कोतवाली व एसीपी आफिस परिसर में दो पक्षों में रास्ते को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें विपक्षियों ने ग्राम प्रधान पर मारपीट का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- चौधराहट को लेकर भिड़े प्रधान, खूब हुई नोकझोंक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.