कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने शनिवार को माडर्न किचन और महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोतवाली में बड़ी संख्या में पुलिस बल रहता है। ऐसे में पुलिस कर्मियों की सेहत और उनके स्वास्थ्य को देखते हुए आधुनिक किचन का शुभारंभ किया गया है। पुलिस कर्मियों को यहां बेहतर माहौल में उचित कीमत पर भोजन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क की अलग से व्यवस्था नहीं थी। महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ होने से महिलाएं अपनी समस्या खुलकर महिला पुलिस कर्मियों को बता सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.