लखीमपुरखीरी, मार्च 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। रोटारेक्ट क्लब गोला यूथ और रोटरी क्लब मुस्कान के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोला कोतवाली परिसर में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कोतवाल अम्बर सिंह ने की। इस अवसर पर कोतवाली में तैनात महिला पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर, प्रशस्ति पत्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समाज की सुरक्षा में निभाई जा रही अहम भूमिका की सराहना की गई। साथ ही विश्वभर में महिलाओं के योगदान को भी याद किया गया। रोटारेक्ट क्लब गोला यूथ के अध्यक्ष सर्वेन्द्र अनुराग ने महिला पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि वे गोला की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और उनकी सेवाएं अत्यंत सराहनीय ह...