रामपुर, अप्रैल 17 -- लेनदेन के विवाद को लेकर कोतवाली पहुंची महिला ने देवर को कोतवाली में ही थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद मामले में पुलिस ने देवर की तहरीर पर भाभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। विदित हो कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी निवासी महिला रोशनी से उसके देवर अरसद से कुछ पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में उसने अपने देवर के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के लिए दोनों को कोतवाली बुलाया। जब देवर अरसद कोतवाली पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद उसकी भाभी ने उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर भाभी ने अपने देवर पर कोतवाली परिसर में पुलिस के सामने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद कोतवाली का माहौल गर्म हो गया। मामले में देवर ने अपनी भाभी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर...