कोतवाली में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, गुस्से में तोड़े गमले
रुडकी, जून 3 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की कोतवाली में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। किसी बात को लेकर महिला का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने कोतवाली परिसर में रखे गमलों को उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। महिला ने दो गमलों को तोड़ भी दिया। महिला के इस व्यवहार से वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए असहज हो गए। महिला की मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.