मऊ, नवम्बर 18 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा निवासी दो पक्षों के लोग कोतवाली परिसर में ही भिड़ गये। मामला बढ़ता देख कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के लोगों को हटाकर मामला शांत किया। कोतवाली पुलिस ने परिसर में मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के आठ लोगों के विरुध्द शांतिभंग में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया। नदवासराय क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा में सिविल जज जूनियर डिविजन मुहम्मदाबाद गोहना की अदालत में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य को लेकर स्थगन आदेश के बावजूद उक्त जमीन पर कब्जे को लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों से दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाली परिसर में ही एक पक्ष की रीमा राजभर व सीमा राजभर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.