उरई, मार्च 12 -- कोंच। कोंच कोतवाली परिसर में नशा मुक्ति को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने कोतवाली प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने कहा नशा आज समाज के लिए गंभीर समस्या है। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य तो प्रभावित होता ही है, साथ ही परिवार और सामाजिक व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कहा पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी उनका कर्तव्य है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और आमजन को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी संकल्प लिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.