कोतवाली में आपरेशन क्लीन के तहत 20 बाईकें हुई नीलाम
मऊ, अप्रैल 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा जब्त किये गये 20 दो पहीया वाहनों को नीलाम किया गया। नीलामी से प्राप्त 69 हजार 650 रुपये की कुल धनराशि को राजकोष में जमा कराया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस द्वारा जब्त की गई 20 मोटरसाईिकलों को उनके वाहन स्वामियों द्वारा नहीं ले जाने के बाद लिखित प्रार्थना पत्र पर संभागीय परिवहन अधिकारी से 20 बाईकों का मूल्यांकन कराया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उक्त 20 दो पहिया वाहनों का मूल्य 60 हजार 700 रुपये तय किया गया था। उपजिला मजिस्ट्रेट से आदेश मिलने के बाद बुधवार को उक्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 21 ट्रेडर्स ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.