कोतवाली प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में कृष्णनेश्वर महादेव की हुई स्थापना
बाराबंकी, मई 13 -- निन्दूरा। कुर्सी कोतवाली प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बुधवार को कृष्णनेश्वर महादेव की हुई स्थापना। पुलिस अधिक्षक अर्पित विजयवर्गीय कुर्सी थाने पहुंचकर मंदिर में पूजन किया एवं हवन करने के पश्चात कोतवाली में नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र एवं आरक्षी बैरक कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। थाना परिसर में नवनिर्मित मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद शिवलिंग स्थापित की गई। साथ ही गणेशजी, हनुमानजी, सीतारामजी, राधाकृष्ण सहित देवताओं की प्रतिमा को स्थापित किया गया। कुर्सी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह के हाथों पूजा पाठ संपन्न हुआ। आचार्य पंडित अर्जुन तिवारी, राजकुमार तिवारी एवं पंकज कृष्ण शास्त्री ने विधिवत पूजा पाठ संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- प्राण-प्रतिष्ठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.