कोतवाली प्रभारी बनी छात्रा ने सुनी शिकायतें
सहारनपुर, मार्च 26 -- नकुड़। मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा सोनाक्षी को कोतवाली का प्रतिकात्मक प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ जिम्मेंदारी निभाते हुए कोतवाली की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और लोगों की शिकायतें सुनी। बुधवार को केजीबीवी बालिकाओं को कोतवाली परिसर का निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान बालिकाओं को सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरक, मालखाना सहित कोतवाली के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों की जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस कार्यप्रणाली, कानून व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की गईं। सीओ रुचि गुप्ता व कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बालिकाओं को जागरूक नागरिक, आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.