हापुड़, अप्रैल 24 -- संयुक्त व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह द्वारा युवक के अपहरण के मामले में शीघ्र ही खुलासा करने पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के महांमत्री अमल गोयल के नेतृत्व में शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट को सम्मानित किया गया। यहां पदाधिकारियों ने बताया कि गजरौरा के मदरसा संचालक के भतीजे का बदमाशों ने अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने फिरौती की रकम भी ले ली, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को समय रहते पकड़ कर युवक को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा के प्रति एक सच्ची निष्ठा उजागर हुई है। इससे लगता है कि अपराधियों के लिए पुलिस सख्त कदम उठा रही है। इस दौरान संगठन के कोषाध्यक्ष मोहित, रामौतार गर्ग, सुभाषचन्द, इकबाल, नासिर, रोबिन,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.