कोतवाली पुलिस ने 10 वारंटियों को किया गिरफ्तार
बस्ती, मई 17 -- बस्ती। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की टीम ने दस वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपित अलग-अलग मुकदमे में वांछित चल रहे थे। कोतवाली क्षेत्र की सभी चौकियों की पुलिस टीम ने अभियान चलाकर आरोपित गुड्ड उर्फ अजय श्रीवास्तव, विक्रम, अब्दुल हमीद, रामजीत उर्फ अंकुर, बसन्त कुमार, मान सिंह, सुभाष, पुन्नू यादव उर्फ संतराम, परमार्थ व अमर पाण्डेय को पकड़ा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचन्द, प्रभारी चौकी सिविल लाइन अजय सिंह, प्रभारी गांधीनगर सभाशंकर यादव, प्रभारी बड़ेवन जितेन्द्र सिंह, प्रभारी जिला अस्पताल पवन मौर्य, प्रभारी रौता सुरेन्द्र प्रसाद, प्रभारी सोनूपार शशिशेखर सिंह व अन्य शामिल रहे। यह भी पढ़ें- तालग्राम में सात वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.