कोतवाली पुलिस ने दो बदमाश दबोचे
ललितपुर, जुलाई 1 -- ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक के निर्देश पर संचालित अभियान के क्रम में कोतवाली सदर पुलिस ने गोविन्द सागर बांध के किनारे नीचे जाने वाले रोड पर बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ की। तालाशी के दौरान अमरेन्द्र सिंह पुत्र मलखान सिंह निवासी बम्हौरी बहादुर सिंह व हाल निवासी आजादपुरा गोपी पहलवान के पास के कब्जे से 10 अवैध जिन्दा कारतूस तथा रवि झा पुत्र सन्तोष झा निवासी मुहल्ला वंशीपुरा ईलाईट चौराहा के पास के कब्जे से 05 अवैध जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुए। इस कार्रवाई के दौरान उनि सीमा प्रजापति चौकी प्रभारी गोविन्द सागर बांध, उनि महेन्द्र सिंह, आरक्षी हरिओम व अभिषेक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.